February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाई को बचाने के लिए गंग नहर में कूदी दो बहनें, लापता

हरिद्वार(उद संवाददाता)। बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित छठ पूजा घाट पर सोमवार सुबह स्नान के दौरान गंग नहर में डूबे छोटे भाई को बचाने के लिए दो बहनों ने छलांग लगा दी। दोनों बहने तेज बहाव की चपेट में आने से गहरे पानी में समा गयी। घटना से घाट पर हड़कम्प मच गया। लोगों ने डूबते भाई को तो बचा लिया, लेकिन दोनों बहनों का कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर कोतवाली रानीपुर और बहादराबाद बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर गोता खोर टीम मोके पर पहुंची और दोनों बहनों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया लेकिन दोनों बहनों का कोई पता नहीं चल सका। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन भाई बहन 13 वर्षीय वंश, 14 वर्षीय और 15 वर्षीय मनीषा पुत्री राजेश निवासी मथुरा हाल सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार अपने मामा रवि के साथ सोमवार सुबह भाई चारा पिकेट के पास छठ पूजा घाट पर स्नान के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान वंश तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। भाई को डूबता देख दोनों बहनों ईशा और मनीषा ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों बहनें तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में समा गयी। इससे घाट पर हड़कम्प मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने डूबते वंश को तो बचा लिया। लेकिन दोनों बहनों को बचाया नहीं जा सका। सूचना पर कोतवाली रानीपुर और बहादरााबाद बाजार चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए गोता खोर पुलिस को घटना की जानकारी दी। गोताखोर टीम ने गंग नहर में सर्च अभियान चलाया लेकिन दोनों बहनों का पता नहीं लग पाया। समाचार लिखे जाने तक उनकी तलाश में सर्च अभियान जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *