February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसों से मचा कोहराम: टैंकर ने बाईक सवार दम्पत्ति को मारी टक्कर,महिला की मौत

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। शादी की 14 वीं सालगिरह एक दम्पत्ति के लिए आखिरी सालगिरह साबित होकर रह गई। रविवार सुबह पति पत्नी सालगिरह पर अटरिया मंदिर में प्रसाद चढ़कर बाईक से लौट रहे थे इसी दौरान डीडी चौक पर अनियंत्रित केन्टर ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला बाईक से छिटककर नीचे आ गिरी और केन्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया। बाद में चिकित्सालय पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए िर्भजवाया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार रम्पुरा काली मंदिर के पास के निवासी नवल कुमार सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार को शादी की 14वीं सालगिरह पर वह अपनी पत्नी 32 वर्षीय आरती के साथ बाईक संख्या यूपी 25 डीएन 0744 पर सवार होकर अटरिया मंदिर में दर्शन के लिए गये थे। जब वह प्रसाद चढ़ाकर बाईक से घर वापस लौट रहें थे तो मार्ग में डीडी चौक पर पीछे की ओर से तेज गति से आ रहे केंटर संख्या एचआर 46 ई1340 ने बाईक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार आरती बाईक से छिटककर नीचे आ गिरी और पीछे से आ रहे केंटर के टायरों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। घायल आरती को उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी होशियार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया।बाद में जिला चिकित्सालय पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के दो पुत्र 10 वर्षीय नक्ष व 9 वर्षीय युवराज हैं। जिनके सिर में मां का साया उठ गया। इधर मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवी सुशील गाबा,ललित सिंह बिष्ट, रघुवर दयाल गुप्ता, सुमित गुप्ता, सौरभ पाल, मोनू निषाद अआदि भी पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे जहां उन्होंने मृतका आरती के परिजनों को ढ़ाढस बंधाया। बताया जा रहा है कि केंटर चालक को पुलिस की सुपुर्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *