Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्रतार

नानकमत्ता। संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया। एसआई अकरम अहमद, कां- दीवान प्रसाद और मनोज बोरा गश्त कर रहे थे। ग्राम सुनखरी में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा एक युवक पाया गया। जब उसने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर 5 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। उसने अपना नाम पता ग्राम कैथुलिया निवासी बलजीत सिंह पुत्र मुख्त्यार सिह बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *