February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आल्टो कार खाई में गिरने से चालक की मौत,आठ लोग घायल

पौड़ी (उद संवाददाता)। जिले के चौरीखाल मलुंड-पैठाणी मार्ग पर शनिवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि आठ लोग घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर संयुक्त चिकित्सालय रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बिजनौर से शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों की ऑल्टो कार शनिवार को चौरीखाल मलुंड-पैठाणी मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय कार चालक धर्मेंद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । बताया जाता है कि ऑल्टो कार में कुल 9 लोग सवार थे। जिनमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे । सभी लोग ग्राम नलाई में एक शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे । हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर संयुक्त अस्पताल रेफर किया गया । घायलों में 40 वर्षीय सरिता देवी,16 वर्षीय सोनाक्षी,9 वर्षीय सोमिया,आरती देवी,आरुषि,पाहू और सुनंदा शामिल हैं । इन सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र श्रीनगर गढ़वाल भेजा गया है । हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है , लेकिन प्रारंभिक जांच में सड़क की खराब हालत के साथ ही ओवरलोडिंग और कार का संतुलन बिगड़ना संभावित कारण माने जा रहे हैं । पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *