February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बारात में की जा रही आतिशबाजी से होटल में लगी भीषण आग

देहरादून (उद संवाददाता)। सोमवार रात एक बारात के दौरान हुई आतिशबाजी ने खुशियों के माहौल को दहशत में बदल दिया। चकराता रोड स्थित आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल पर मौजूद एक होटल में उस समय अफरा- तफरी मच गई। जब बारात की आतिश बाजी से निकली चिंगारियां होटल तक जा पहुंची और वहां भीषण आग लग गई। बता दें सोमवार रात को होटल ब्लेसिंग बेल्स में हेमंत कापड़ी अपने बेटे का जन्मदिन मना रहे थे। पार्टी चल रही थी कि अचानक वहां से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते चौथी मंजिल में आग लग गई। आग की लपटे देख जन्मदिन में शामिल मेहमानों में चीख-पुकार मच गई। मेहमानों ने होटल से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर बर्गीज की टीम को हादसे की जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि कॉम्पलेक्स की अन्य मंजिलों तक फैल गई थी। गनीमत यह रही कि बाकी मंजिलों पर मौजूद मारुति नेक्शा शोरूम, आईवीएफ सेंटर और पैथोलॉजी लैब उस समय बंद थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि आग बारात में की जा रही आतिशबाजी की चिंगारी से लगी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *