February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ऐतिहासिक वक्फ संशोधन कानून से मिलेगा वास्तविक लाभ: धामी

देहरादून । वक्फ कानून से मुस्लिम समाज को वास्तविक लाभ मिलेगा और इससे उन्हें पहले से अधिक अधिकार भी हासिल होंगे। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा कार्यालय में वक्फ संशोधन कानून को लेकर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित प्रदेश भर से आये पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय कमेटी के सदस्य व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुये। उन्होंने कहा कि वक्फ सुधार जनजागरण प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में वक्फ कानून में किये गये संशोधन गरीब, पिछड़े और पसमांदा मुस्लिम समाज को वास्तविक लाभ पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। यह कानून पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय को सुनिश्चित करेगा। श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात कर हमारी डबल इंजन सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु कार्य कर रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वह वक्फ संशोधन कानून से होने वाले लाभों एक अभियान केरूप में चलाकर घर घर जाकर लोगों को बतायें। कार्यशाला को केंद्रीय कमेटी के सदस्य व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सहित अन्य कई वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून को लेकर फैलाए जा रहे विपक्षी झूठ और भ्रम को हमे रोकना है ताकि मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए उठाए इस ऐतिहासिक कदम का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। कार्यशाला में वक्फ संशोधन कानून की बारीकियों और उससे गरीब मुस्लिमों, पसमांदा समाज को मिलने वाले लाभ पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही आने वाले दिनों में किस तरह कार्यकर्ताओं को मुस्लिम समाज और मुस्लिम बुद्धिजीवियों के बीच इसकी सही जानकारी साझा की जाये उसके संबंध में कार्ययोजना भी बताई गई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के पदाधिकारी, कर्मठ कार्यकर्ताग, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जिला अध्यक्ष, प्रभारी सह प्रभारी समेत अल्पसंख्यक मोर्चों के पदाधिकारी विशेष रूप से मुस्लिम समाज से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *