Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अंग्रेजी शराब के जखीरे के साथ तस्कर दबोचा

रुद्रपुर।ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के जखीरे के साथ तस्कर को गिरफ्रतार कर लिया। एसआई अशोक कुमार साथी पुलिसकर्मियों कां- जय कुमार,उमेश पंत व पंकज पोखरियाल के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम अटरिया तिराहा पहुंची जहां एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से बैठा दिखायी दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम पता ग्राम रामबाग दिनेशपुर निवासी तारकेश्वर मल्लिक पुत्र स्व- निरूद्ध बताया। पुलिस ने उसके समीप से 6 पेटी व एक कट्टा बरामद किया। तलाशी लेने पर 4 पेटियों में अंग्रेजी शराब के 192 पव्वे, दो पेटियों में 84 पव्वे व 1 पेटी में 12 बोतलें अंग्रेजी शराब तथा कट्टे में 18 अद्दे बरामद हुए। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर तारकेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इधर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम भोसाड़ी शरीफ मिलक रामपुर निवासी मो- अहमद पुत्र तुफैल अहमद को 10लीटर शराब के साथ पकड़ा जबकि आवास विकास चौकी पुलिस ने अटरिया पुल के समीप संदिग्ध रूप से घूमते ट्रांजिट कैंप निवासी विनय उर्फ मनी पुत्र विजय सिंह को 40 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *