February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा और मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर के निर्माण कार्यों पर दिया अनुमोदन

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने बैठक में 20,793 लाख लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के कॉलेज परिसर के निर्माण कार्यों के पुनरीक्षित आगणन एवं 66,750 लाख के केन्द्र पोषित योजनान्तर्गत ऊधमसिंह नगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर के निर्माण कार्यों पर अनुमोदन दिया।मुख्य सचिव ने तहसील चौक देहरादून में 13441.86 लाख के मल्टीलेवल कार पार्किंग, नगर निगम की भूमि ऋषिकेश में 12,560.70 लाख की मल्टीलेवल कार पार्किंग, कार्गी चौक में 12150.38 लाख के प्रस्तावित आढ़त बाजार, 1,215.36 लाख के गढ़ी कैंट, कैंट बोर्ड देहरादून में कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्यों तथा 1,201.01 लाख के नैनीताल के सैर का डांडा क्षेत्र के तहत आन्तरिक मार्गाें के सुधारीकरण कार्यों पर भी अनुमोदन दिया।इस दौरान बैठक में सचिव डॉ. आर.राजेश कुमार, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी सहित स्वास्थ्य, वित्त एवं पेयजल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *