February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वरिष्ठ आईएएस आनंद बर्द्धन होंगे उत्तराखण्ड के नये मुख्य सचिव

देहरादून। प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आनंद बर्द्धन एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। बता दें कि 1992 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन वर्तमान में उत्तराखंड कैडर के सबसे सीनियर अधिकारी हैं। वे शासन में अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर कार्यरत हैं और राज्य में इस स्तर के एकमात्र अधिकारी हैं। बर्द्धन ने करियर में कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी संभाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *