February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्वाभिमान रैली में आक्रोशित हुए लोग,मदन बिष्ट भी पहुंचे

चमोली। उत्तराखंड में पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ियों के लिए कहे गए अपशब्द को लेकर लोगों को आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। गैरसैंण में आज गुरुवार को पहाड़ी स्वाभिमान रैली निकाली गई। राज्य आंदोलनकारी, यूकेडी, मूल निवास भू कानून समिति, गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति सहित कई संगठन रैली इस में शामिल हुए हैं। इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही पहाड़ के लोगों को गाली देने पर पद से इस्फै की मांग भी की गई। कहा कि मंत्री द्वारा पहाड़ियों के लिए अभद्र शब्द का प्रयोग किया गया। गैरसैंण के रामलीला मैदान में चल रही सभा में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ लोगों को आक्रोश दिखा। वहीं कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने भी गैरसैण में स्वाभिमान महारैली में पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरेआम सदन में उनके बयान से पहाड़ के निवासियों का अपमान हुआ है। विधायक ने कहा कि सदन में शराब पीकर आने का झूठा आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री ने अपने आचरण को दूषित किया है। उन्हें स्वयं इस्तीफा देकर प्रदेशवासियों से प्रायश्चित करना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *