February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अंकिता भंडारी हत्याकांड : कोर्ट में पुलकित की पत्नी स्वाति आर्य से पूछे 50 से अधिक सवाल

कोटद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एडीजे कोर्ट में सोमवार को बचाव पक्ष की दूसरी गवाह स्वाति आर्य की गवाही और जिरह पूरी हो गई है। अभियोजन पक्ष ने उनसे 50 से अधिक बिंदुओं पर सवाल पूछे। अब सुनवाई की अगली तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई है। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड की एसआईटी जांच के बाद कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही और बचाव पक्ष की जिरह का सिलसिला समाप्त होने के बाद बीती 3 जनवरी से बचाव साक्ष्य की गवाही का सिलसिला चल रहा है। बचाव साक्ष्य में दूसरे गवाह के रूप में मुख्य हत्यारोपी पुलकित आर्य की पत्नी स्वाति आर्य की गवाही 17 जनवरी से शुरू हुई थी। 31 जनवरी को अभियोजन पक्ष की ओर से जिरह ;प्रति परीक्षाद्ध शुरू की गई थी, जो पूरी नहीं हो सकी। बीती 7 फरवरी को गवाह के न आने के कारण सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। सोमवार को अभियोजन पक्ष ने स्वाति आर्य से 50 से अधिक सवाल पूछकर जिरह समाप्त की। अब 14 फरवरी को सुनवाई होगी जिसमें बचाव पक्ष की ओर से अन्य गवाहों को अदालत में बुलाने के लिए समन जारी करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने बताया कि उनकी ओर से इस मामले में बचाव साक्ष्य के रूप में तत्कालीन जिलाधिकारी व एसडीएम यमकेश्वर, विधायक समेत कुल 13 लोगों की सूची अदालत को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *