February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खाई में गिरा बारातियों का वाहन,दो युवकों की मौत

लोहाघाट/चम्पावत। सोमवार को पुल्ला क्षेत्र में आई बारात की एक जीप करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई। दोनों टनकपुर क्षेत्र के ग्राम उचौलीगोठ के रहने वाले थे। दुर्घटना में जीप चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे के चलते बारात की खुशियां मातम में बदल गईं।जानकारी के अनुसार सोमवार 10 फरवरी को टनकपुर के ग्राम उचौलीगोठ से लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत सेलपेडू गांव के डांगा तोक निवासी नारायण सिंह सामंत के घर बारात आई थी। दोपहर करीब ढ़ाई बजे चमदेवल सड़क में बिल्देधार के पास अचानक चालक विजय रावत वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो वाहन यूके06बीजे/ 2310 लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में दो युवा बारातियों की मौके पर मौत हो गई तथा चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पंचेश्वर पुलिस, फायर टीम व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायलों व मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकाल कर 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।जहां डॉ. सोनाली मंडल के निर्देश पर सभी घायलों का उपचार किया गया। डॉ. मंडल ने बताया है कि दो घायलों की स्थिति गंभीर है। जिन्हें चम्पावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है तथा दो लोगों की मौत हो चुकी है। एक घायल की हालत ठीक है। दुर्घटना में आकाश सिंह महर 20 पुत्र गंगा सिंह महर व मोहित सिंह महर 20 पुत्र तान सिंह निवासी उचौलीगोठ टनकपुर की मौके पर मौत हो गई। वहीं पवन महर ;25 पुत्र टेहर सिंह महर, रोहन महर ;22 पुत्र सुरेश सिंह महर निवासी उचौलीगोठ टनकपुर तथा चालक विजय रावत ;33 पुत्र केशव रावत निवासी चकरपुर घायल हो गए।उधर, दुर्घटना की खबर सुनते ही दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। बाद में गमगीन माहौल के बीच विवाह की रस्में संपन्न हुईं। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लगा दौड़ गई। रेस्क्यू अभियान में फायर टीम के साथ साथ ग्रामीणों ने सराहनीय भूमिका निभाई। वहीं राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार तथा लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार तथा बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल-चाल। जाना रेस्क्यू अभियान में एसओ पंचेश्वर हेमंत सिंह कठैत तथा फायर टीम प्रभारी हंसदास सागर, नीरज राणा, डीबीआर सुनील जोशी, राजेश खर्कवाल, एफएम दिनेश चंद्र, भरत सिंह, रवि सिंह, उमेश चंद्र, राजेंद्र मेहता, गौरव कुमार के साथ-साथ ग्रामीण डीएन जोशी, देवेंद्र पाटनी, प्रकाश कुमार, मोहन सिंह भंडारी, मदन धौनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक के द्वारा सहयोग किया गया।दुर्घटना की खबर सुनते ही सीएचसी पुल्ला की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां फार्मेसी अधिकारी मनोज कुमार, अमित रतूड़ी, प्रमोद कुमार, भुवन पाठक, मनोज कुमार के द्वारा घायलों का मौके पर उपचार किया गया। वहीं उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टर सोनाली मंडल, डॉक्टर करण बिष्ट, फार्मेसी अधिकारी मनोज कुमार, वार्ड ब्वाय हिमांशु मेहरा, संदीप वर्मा, तृप्ति बिष्ट, सुषमा रावत, खुशबू व सुदेश के द्वारा घायलों का उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *