February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दस हजार रुपये घूस लेते सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

देहरादून। विजिलेंस ने उत्तरकाशी में नियुक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर अधिकारी ने पीड़ित से 15 हजार रुपये मांगे थे। बृहस्पतिवार को सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत मिली कि अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने 15 हजार रुपये मांगे। इस पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने आवास आवंटन की पत्रावली समाज कल्याण अधिकारी, उत्तरकाशी को प्रेषित करने के एवज में दस हजार रुपये लेकर पुरोला से सोनाली गांव के पास मोरी जाने वाले रास्ते पर बुलाया। इस शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्रतार किया। गिरफ्रतार करने के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर भी उसकी संपत्ति को लेकर पूछताछ की। वहीं निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने गिरफ्रतार करने वाली ट्रैप टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *