February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महापौर गजराज सिंह बिष्ट को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शपथ दिलाई

हल्द्वानी। हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम को आज नया मेयर मिल गया है। रामलीला ग्राउंड पर आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट को आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।रामलीला ग्राउंड पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह इस पल की साक्षी हल्द्वानी की जनता भी बनी। शहर के हजारों लोगों की मौजूदगी में मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नवनिर्वाचित सभासदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।इस ख़ास मौके पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत,जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट के अलावा,नगर आयुक्त रिचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई,एसडीएम परितोष वर्मा भी मौजूद रहे। रामलीला ग्राउंड में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता की मौजूदगी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *