February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस से नगर निगम में पार्षद और 28 निकायों में घोषित किए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस से नगर निगम में पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं गत दिवस शनिवार मध्य रात्रि उत्तराखंड के 28 नगर निकायों के अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। करीब छट घंटे चली बैठक के बाद प्रत्याशियों की सूची पर अंतिम मोहर लगी। प्रदेश के जिलों से जिला प्रभारी ने कांग्रेस पीसीसी में नगर निकायों में मेयर-अध्यक्ष के दावेदारों का पैनल तैयार कर भेज दिया था। शनिवार देर शाम से ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर कांग्रेस नेताओं की बैठक शुरू हो गई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की रायसुमारी के बाद 28 निकायों में अध्यक्ष पद के दावेदारों पर सहमति बनीं। इसके बाद रात करीब 12ः30 बजे कांग्रेस दफ्रतर में यह लिस्ट तैयार कर जारी की गई। कांग्रेस प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष मथुरा दास जोशी ने लिस्ट जारी करने की पुष्टि की है। पार्टी ने विकासनगर में धीरज नौटियाल, मसूरी में मंजू भंडारी, हर्बटपुर शालिनी रोहिला, डोईवाला सागर मनवाल, मंगलौर इस्लाम, लक्सर से जगदेव सिंह, शिवालिक नगर महेश प्रताप राणा, पौड़ी यशोदा नेगी, धारचूला शशि थापा, डीडीहाट गिरिश चुफाल, गंगोलीहाट नारायण सिंह, चंपावत, नीमा कठायत, रानीखेत-चिनियानौला अरुण रावत, रामनगर में ओपन, गदरपुर चन्द्रा सिंह, नगला नवीन हरिओम चौहान, झबरेड़ा किरन चौधरी, लण्ढौरा अनीश, भगवानपुर राव फरमूद, ढंढेरा ;नवीन उदय सिंह पुंडीर, सुल्तानपुर- आदमपुर ;नवीनद्ध ताहिर हसन, लौहाघाट गिरधर सिंह, बनबसा, विरेन्द्र कुमार, द्वाराहाट, संगीता आर्य, भिकियासैंण, गंगा सिंह विष्ट, चौखु टिया, पूजा गोस्वामी, नानकमत्ता, सुखविन्दर सिंह साडा, लालपुर नवीन, निशा गोस्वामी को प्रत्याशी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *