February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ में भारी बर्फबारी,पुनर्निर्माण कार्य ठप

रूद्रप्रयाग।उत्तराखंड में सोमवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले दो दिनों से बारिश और बर्फबारी के बाद आज प्रदेश में अधिकांश हिस्सों में आंशिक बदल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 25 और 26 दिसम्बर के लिए पाला गिरने का अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ में इस सीजन की अच्छी बर्फबारी हुई है। धाम में एक फीट से अधिक बर्फ जमा हो चुकी है, जिस कारण पुनर्निर्माण कार्य ठप हो चुके हैं। मंगलवार को धाम से 20 से अधिक मजदूर भी लौट गए हैं। केदारनाथ में अधिकतम तापमान माइनस 8 और न्यूनतम तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को पूर्वाह्न से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई थी जो देर शाम तक होती रही। लगभग 8 इंच तक नई बर्फ जमा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *