February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लिटिल किंगडम में रंगला पंजाबी कार्यक्रम का धमाल 15 को

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। नगर के प्रतिष्ठित लिटिल किंगडम प्रीप्रेट्री स्कूल में आगामी15 दिसंबर दिन रविवार को वार्षिक मेले रंगला पंजाब का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। जिसका थीम पंजाबी संस्कृति पर आधारित है। कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यालय की वरिष्ठ प्रशासनिका श्रीमती परविन्दर पुरी, प्रधानाचार्या श्रीमती चरनजीत कौर, उप प्रधानाचार्या सिमरन पुरी, संचालक लक्ष्य शर्मा, खेल विभाग के प्रमुख विकास शर्मा व पूनम साहनी ने बताया कि। उपस्थित सदस्यों ने मेले के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शिव अरोरा द्वारा सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर विद्यालय परिसर में किया जायेगा। इस मेले में विद्यालय की ओर से शहर की जनता के लिए विभिन्न खेलों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा शहर के जाने माने व्यापारी भी इसमें भागीदारी करने वाले हैं। जिसमें बुक वर्ल्ड, आइफन आर्ट, टैराकोटा क्ट, मधु फैन्सी ड्रेस, गुरू जी स्टॉल, प्योर कम्फर्ट, बेक्ड विद नीतू प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही लकी ड्रॉ की भी योजना है। जो शाम 4 बजकर 30 मिनट पर खुलेगा। लकी ड्रॉ में बहुत से आकर्षक ईनाम जैसे एल ई डीटीवी, वाशिग मशीन, माझ्झनवेव, वैक्यूम क्लीनर व अन्य सांतवना पुरस्कार रखे गए हैं। एनुअल स्कूल फ्रलेट में बच्चों के लिए जहां कई मनोरंजन के खेल होंगे वहीं आमंत्रित अतिथियों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी से आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *