Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अब सुरक्षाकर्मी की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

रुद्रपुर,4 अक्टूबर। सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री के श्रमिक से मारपीट व बाल काटने के वीडियो वायरल होने के पश्चात एसएसपी के निर्देश पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हुए अभी 24 घंटे बीते थे कि सिडकुल की ही एक फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मी से मारपीट का एक और वीडियो वायरल हो गया है। इसकी जानकारी मिलने पर एसएसपी ने सिडकुल चौकी प्रभारी को मामले की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये। जानकारी के अनुसार सिडकुल की एक कम्पनी के सुरक्षाकर्मी से कुछ लोग बेरहमी से मारपीट कर रहे थे जिसकी वीडियो वायरल हो जाने से यह मामला एसएसपी तक जा पहुंचा। आज जब एसएसपी ने स्वयं वायरल हुए वीडियो को देखा तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिडकुल चौकी इंचार्ज केजी मठपाल को घटना की गहराई से छानबीन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *