February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड राज्य युवा महोत्सव में कई जाने माने कलाकार करेंगे प्रतिभाग: रेखा आर्या

देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तराखंड युवा महोत्सव की शुरूआत 10 नवंबर से होने जा रही है। महोत्सव को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव का आयोजन परेड ग्राउंड में होगा। इसके साथ ही ये भी बताया कि इसमें कई जाने-माने खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है। उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग के द्वारा उत्तराखंड राज्य युवा महोत्सव 2024-25 का आयोजन 10 नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में इसका आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि 10 नवंबर से 14 तक आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में पारंपरिक खेल पिटटूू, मलखम, मुर्गा झपट होंगे। तो वहीं इस दौरान कई अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी।खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम ‘इनोवेशन इन स्पोर्ट्स साइंस’ पर आधारित है। इसी विषय पर महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। चूंकि प्रदेश राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने जा रहा है इसीलिए महोत्सव के दौरान खेलों और विशेषकर देसज खेलों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। कई जाने-माने खिलाड़ियों के भी खेल महोत्सव में भाग लेने की उम्मीद है। 10 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम में पांडवाज बैंड की प्रस्तुति होगी।11 नवंबर को पवनदीप राजन अपनी प्रस्तुति देंगे। 12 नवंबर को वुमनिया बैंड और 13 नवंबर को इंदौर आर्यव मीना राणा का प्रोग्राम होगा। जबकि 14 नम्बर को प्रियंका मेहर और दर्शन फर्स्वाण की प्रस्तुति होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *