February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अभद्रता के खिलाफ अधिकारियों में आक्रोशः सचिव से विवाद के बाद बॉबी पंवार ने सोशल मीडिया पर उठाये सवाल

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में आईएएस अधिकारी और बाबाी पवार के बीच हुए विवाद में कथित अभद्रता और धमकाने के आरोपो को लेकर दर्ज मामला अब सियासत का अखाड़ा बन चुका है। वरिष्ठ आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम व उनके स्टाफ के साथ हुई अभद्रता के मामले में आईएएस एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया। सचिवालय संघ ने शुक्रवार को दोपहर कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने कहा कि ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम के साथ सचिवालय में मारपीट मामले पर उत्तराखंड बेराजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने अपना पक्ष रखा है साथ कई सवाल भी उठाये है। बॉबी पंवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि उनके और सचिव के बीच विवाद उस वक्त हुआ जब उन्होंने यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव के सेवा विस्तार पर सवाल उठाया। बॉबी पंवार ने कहा ‘मैंने सचिव मीनाक्षी सुंदरम से अनिल यादव के सेवा विस्तार के बारे में सवाल किया था, क्योंकि एक महीने पहले ही यूपीसीएल के एमडी पर भ्रष्टाचार के सबूतों के साथ शिकायत की गई थी। लेकिन इसके बावजूद उन्हें सेवा विस्तार दिया गया।’ बॉबी पंवार ने आरोप लगाया कि सेवा विस्तार के पत्र को जानबूझकर छुपाया जा रहा है। जब उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में पूछा तो उन्हें उल्टा जवाब दिया गया। बॉबी पंवार ने इस मामले में सीसीटीवी कैमरों को दिखाने की मांग की है। उन्होंने कहा प्रदेश के हर नागरिक को भ्रष्टाचार पर सवाल पूछने का अधिकार है। सचिव के स्टाफ की ओर से टेंडर का दबाव बनाने के आरोपों को सिरे से नकारते हुए इसे झूठा आरोप बताया और कहा कि यह पूरी तरह से उन्हें फंसाने की साजिश है। बॉबी पंवार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है। उन्होंने कहा ‘अगर मुझसे कोई गलती हुई तो मैं गिरफ्रतारी के लिए तैयार हूं।’ उन्होंने सिर्फ सार्वजनिक हित में सवाल उठाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *