Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आवासहीनों ने विधायक शुक्ला के आवास को घेरा

किच्छा। सिरौलीकला के पुलभट्टðा बंगाली कॉलोनी के सैकड़ो आवासहीन परिवारों के मुिऽया ने किरण मंडल व सदानंद गायन के नेतृत्व में  विधायक राजेश शुक्ला के आवास का घेराव किया। उनका कहना था कि वह पुराने बरेली रोड के किनारे बसे हैं तथा मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। उनके पास मकान बनाने को जगह नहीं है जिस कारण चाहकर भी वह अपना मकान नहीं बना पा रहे हैं, क्योंकि वह सड़क किनारे बसे हुए हैं और झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं, उन्होंने विधायक शुक्ला से आवासीय पट्टðे की मांग की। विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रशासन द्वारा विगत दिनों कार्यवाही कर कुछ परिवारों को आवासीय पट्टðा दिलाया गया थौ शेष लोगों को प्रशासन से जल्दी वार्ता कर उन्हें भी आवासीय पट्टðा उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक राजेश शुक्ला ने मौके पर ही उपजिलाधिकारी किच्छा नरेश दुर्गापाल से वार्ता कर आवास हीन परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि प्रशासन द्वारा सर्वे कराकर आवास हीन इन परिवारों को अतिशीघ्र आवासीय पट्टðे दिलाए जाएं।े आवास घेराव करने वालों में अनूप विश्वास, शिफाली विश्वास, देवेंद्र वर्मा, नििऽल, शंकर लाल, ओंकार, सुरजीत कौर, राजेश चमेली, लालता प्रसाद, शकुंतला, सोमपाल सुनीता विश्वास, राजकुमार यादव, पूरन देवी, पुष्पा, नंदकिशोर, भगवानदास, रामबेटी ,उमाशंकर, भगवानदास, परितोष राय, बुद्धसेन, पप्पू मंडल ,बाबू मंडल , तेजपाल समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *