February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरकाशी (उद संवाददाता)। पहाड़ों पर हादसे थम नहीं रहे हैं। देहरादून मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई।जबकि मोटर साइकिल चला रहे बच्ची के पिता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया उन्होंने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक बस नौगांव से देहरादून के लिए चली थी, एक किमी आगे पहुंचने पर सामने से आ रहा मोटरसाइकिल सवार बैंड पर टर्न लेने की वजह से बस के पिछले हिस्से से टकरा गया, जिससे चार वर्षीय बच्ची छिटक कर बस के टायर के नीचे आ गई। इससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पिता पिता को अस्पताल पहुंचाया जहां उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया । घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *