February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में दिनदहाड़े चली गोलियां..भीड़ ने दबोचा हमलावर , एक गंभीर

रुद्रपुर,2 अक्टूबर। आज सरेआम युवकों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिसकर्मियों ने अस्पताल भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे अन्यत्र अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन स्थित बाटा चौक के समीप दो युवक पैदल जा रहे थे। इसी बीच दो अन्य युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों युवक गंभीर हो गये। एक युवक के पेट में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है। इसी बीच भीड़ ने फायरिंग करने वाले दोनों युवकों को दबोचने का प्रयास किया लेकिन हमलावर एक युवक फरार हो गया जबकि दूसरा युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी और भीड़ ने उक्त हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल युवक को नजदीक स्थित फुटेला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक युवक जिसके पेट में गोली लगी थी उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसको शहर के अमृत अस्पताल ले जाया गया है जबकि दूसरे युवक को फुटेला अस्पताल से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने दावा किया है कि फरार हमलावर को शीघ्र गिरफ्रतार कर लिया जायेगा। पुलिस मामले के पीछे पुरानी रंजिश बता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *