February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो दिवसीय भ्रमण पर चंपावत पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर: पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विकसित होंगे चंपावत के चाय बागान

कुमाऊं कमिश्नर ने दीपक रावत टी गार्डन, शिलिंगटाक, फुंगर, झालीमाली आदि गांव का पैदल भ्रमण किया
चंपावत(उद संवाददाता)। दो दिवसीय भ्रमण पर चंपावत पहुंचे आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा सोमवार को चंपावत के कई स्थानों का स्थालीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने जनपद मुख्यालय के टी गार्डन, शिलिंगटाक, फुंगर, झालीमाली आदि गांव का पैदल स्तरीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चाय बागानों को टी-पर्यटन के रूप में और अधिक विकसित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने कीबोर्ड प्रबंधन, पूर्व टी बोर्ड प्रबंधक डेसमंड और जिला पर्यटन अधिकारी से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जैविक चाय की प्रोसेसिंग जुड़ी पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चाय बागानों में अनेक पर्यटक घूमने आते हैं। अन्य प्रदेशों की तरह यहां के चाय बागानों में भी अधिक पर्यटक आएं इसके लिए इन बागानों को टी पर्यटन के रूप में और अधिक विकसित किया जाए।कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि चाय की गुणवत्ता को बनाए रखने के साथ ही आकर्षक पैकिंग हो। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में उभर रहे चाय बागान परिसर में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बागान परिसर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की चंपावत में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिस से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श जनपद चंपावत की परिकल्पना साकार होगी। कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि टी गार्डन में तीन कॉटेज और एक कैफे पूर्व से ही संचालित है। काफी पर्यटकों द्वारा यहां रुकने हेतु रुचि जताई है। इसलिए एक प्रोजेक्ट जनपद से बन रहा है जिसकी स्वीकृति शीघ्र ही मिल जाएगी। जिसके तहत अतिरिक्त कॉटेज बनाए जाएंगे। चाय बागान में व्यू प्वाइंट यहां पहले से ही निर्मित है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में चाय बागान को और अधिक विस्तारित किया जाएगा और बच्चों की गतिविधियों हेतु इसमें इको पार्क बनाया जाएगा। कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि जिले के स्थानीय आकर्षण वाले स्थानों को कोलीढेक झील, पूर्णागिरि, राजबुंगा किला को पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक विकसित किया जाएगा। इन सभी पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए एक शानदार परियोजना तैयार की जाएगी। जिसमें टी- गार्डन पहले स्वीकृत हो जाएगा। बाहर से आने वाले पर्यटक इसका आनंद ले सकेंगे इसके अतिरिक्त यहां रोजगार की भी असीम संभावनाएं बढ़ेंगे और लोगों को आर्थिक की प्राप्त होगी। चाय विकास बोर्ड प्रबंधन राकेश कुमार ने आयुक्त को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंपावत में चाय बागानों में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कमिश्नर रावत ने सीलिंगटॉक में घर-घर जाकर हर घर नल हर घर जल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। कुछ घरों में पानी नहीं आ रहा था जिस पर उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त योजना के तहत एक महीने के भीतर नलों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, प्रबंधक चाय बोर्ड राकेश कुमार,पूर्व चाय विकास बोर्ड प्रबंधन डेसमंड, तहसीलदार जगदीश नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 आदर्श जिले में 151 योजनाओं पर विकास कार्य गतिमान
चंपावत। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का अधिकाधिक प्रचार प्रसार कर आम जनता को लाभान्वित कराए। साथ ही उन्होंने प्रत्येक विकासखंड में एक सौर गांव बनाए जाने हेतु भी अभी से गांव को चिन्हित करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण एजेंसियां आगामी 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कों को गîक्का मुक्त करना सुनिश्चित करें। आदर्श जनपद की परिकल्पना के अंतर्गत प्रत्येक अधिकारी तत्परता से कार्य करें। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करते हुए मरीजों को उचित इलाज व आयुष्मान की सुविधा मुहैया कराएं। उन्होंने जिले में दवाइयों का पर्याप्त स्टाक रखने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। साथ ही सभी जन औषधि केंद्रों में सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा की गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। कहा कि हाई रिस्क प्रसव के मामलों में देर ना करते हुए उच्चाधिकारियों को समय पर अवगत ताकि समय पर गर्भवती प्रसूता को एयरलिफ्रट कराया जा सके। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जिले में जो कुल 151 योजनाओं में वर्तमान में कार्य गतिमान है उन कार्यों को विभाग समय पर गुणवत्ता पूर्ण सम्पन्न कराए। कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री इसकी स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो। आयुक्त/सचिव ने सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि आगामी 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कों को गîक्का मुक्त कर करें इस हेतु अभी से टेंडर प्रक्रिया जारी कर ली जाए। बैठक में आयुक्त ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए वर्तमान में 11 स्थानो में पंपिंग योजनाओं में जो कार्य किया जा रहा है उसे तेजी से पूर्ण किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *