February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून में स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़,चार गिरफ्तार

देहरादून (उद संवाददाता)।पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर पर चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। सेंटर से एक महिला समेत चार लोगों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि पांच पीड़िताओं को मुक्त कराया गया है। चेकिंग अभियान के दौरान खामियां मिलने पर कई स्पा सेंटरों के चालान भी काटे गये। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शहर के 70 स्पा सेंटरों पर छापे की कार्रवाई की। पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों के संबंध में उनके दस्तावेज आदि चेक किए गये। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, आने आने वाले ग्राहकों का विवरण और कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में भी पूछताछ की गई। इस कार्रवाई में पुलिस एक्ट में 29 चालान किए गए, जिनसें 10 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। कुल 26 स्पा सेंटरों का पुलिस एक्ट में चालान भी किया गया।इस कार्रवाई में पटेलनगर मंडी क्षेत्र के पास लाइन वुड स्पा सेंटर में भी छापा मारा गया। यहां तीन पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद स्पा संचालिका समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया। इसके साथ पांच पीड़िताओं को वहां से मुक्त कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शोभा रानी निवासी कांवली रोड, विजय कुमार गुरुंग निवासी क्लेमेंटटाउन, मोहम्मद शादाब निवासी गंदेवाड़ा, सहारनपुर और मोहम्मद अमजद निवासी छुटमलपुर सहारनपुर हैं। सभी को सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *