February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दक्षिण भारत में मिली किशोरी की लोकेशन,रूद्रपुर से भगाकर फरार हुए आरोपी युवक की धड़पकड़ तेज

लव जिहाद में फंसाकर किशोरी को लेकर दक्षिण भारत पहुंच गया युवक
रुद्रपुर। पिछले दिनों कथित लव जिहाद में फंसाकर किशोरी को रूद्रपुर से भगाकर फरार हुए एक मुस्लिम युवक की धड़पकड़ के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक किशोरी के साथ दक्षिण भारत भाग गया है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले लापता हुई किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक दक्षिण भारत पहुंच गया है। किशोरी को तलाशने के लिए पुलिस की टीम भेजी गई है।12 सितंबर को ट्रांजिट कैंप से स्कूल जाने को निकली 14 साल की लड़की लापता हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक का नंबर सर्विलांस में लगाया था। शनिवार को विधायक शिव अरोरा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे थे। उन्होंने लड़की को खोजने में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए पुलिस कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई थी। उनका कहना था कि लव जिहाद में फंसाकर युवक सोशल मीडिया पर लड़की के साथ फोटो डाल रहा है और पुलिस विवेचना तक ही सीमित है। उन्होंने एसएसपी से जल्द लड़की को खोजने की मांग की थी। इधर विधायक के हंगामे के बाद पुलिस और सक्रिय हो गई थी। सूत्रों के अनुसार लड़की की लोकेशन दक्षिण भारत के एक राज्य में मिली है। उसे ले जाने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो अपलोड करना बंद कर दिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि लड़की की खोजबीन के लिए एक टीम दूसरे राज्य में भेजी गई है। जल्द ही लड़की को खोजने के साथ ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *