February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ से गौरीकुंड के बीच फंसे यात्रियों को किया रेस्क्यू

रूदप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग और गौरीकुंड हाईवे पर बारिश से सक्रिय भूस्खलन के कारण अलग-अलग स्थानों पर 400 यात्री फंस गए थे। जिन्हें सकुशल रेस्क्यू कर सोनप्रयाग पहुंचाया गया है। बता दें कि रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार दोपहर तक रुक-रुककर होती रही। इस दौरान रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मुनकटिया और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा और लिनचोली में भूस्खलन से रास्ता अवरुद्ध हो गया था। इस दौरान केदारनाथ पैदल मार्ग से सोनप्रयाग के लिए निकले 400 यात्री रास्ते में ही फंस गए थे। यात्रियों को देर शाम तक प्रभावित स्थानों से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि मौसम को देखते हुए केदारनाथ से किसी भी यात्री को पैदल मार्ग से नीचे नहीं भेजने के लिए कहा गया था।इसके बाद भी 400 यात्री धाम से सोनप्रयाग के लिए रवाना हो गए। उनके फंसने की जानकारी मिलने पर सुरक्षित पहुंचाया गया है। इधर, सोनप्रयाग से केदारनाथ कोई भी यात्री नहीं भेजा गया।पुलिस प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए पैदल मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा जवानों को जरूरी निर्देश दिए हैं।सोमवार तड़के से ही केदारघाटी में तेज बारिश हो रही थी। केदारनाथ से लेकर केदारघाटी में दिनभर कोहरा छाया रहने से हेलीकॉप्टर सेवा भी ठप रही। मंगलवार को मौसम ठीक होने पर ही पैदल यात्रा शुरू की जाएगी।
पिथौरागढ़ में हुई मूसलाधार बारिश से कई मार्ग बंद
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। पिथौरागढ़ में हुई मूसलाधार बारिश से कई मार्ग बंद है। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में रात को आवाजाही न करने की हिदायत दी है। बता दें भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में कई जगह से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं पिथौरागढ़ में थल- मुनस्यारी मार्ग हरड़िया के पास बंद है। इसके अलावा जौलजीबी मुनस्यारी मार्ग धिंघरानी, रामगंगा- क्वीटी- मुनस्यारी मार्ग बनिक के पास बंद है। वहीं धारचुला  गुंजी मारग लखीमपुर के पास बन्द है।फिलहाल सभी मोटर मार्गों को खुलवाने के लिए बीआरओ की टीम कोशिश कर रही है। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते मार्ग खोलने को खोलने में समय लग सकता है। पुलिस प्रशासन लगातार यात्रियों से संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दे रही है। बता दें मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *