February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़कों पर मनचलों से खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं छात्रायें, टेंपो स्टैंड, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड पर सीसीटीवी लगने चाहिए

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग नैनीताल द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत फ्बालिकाओं द्वारा असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण विषय में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं जानकारी दी गई। पुलिस विभाग द्वारा गौरा शक्ति ऐप और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। इसी तरह एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, स्वास्थ, शिक्षा, सेवायोजन एवम परिवीक्षा विभाग से आए हुए अधिकारियों द्वारा बालिकाओं से जुड़ी योजनाएं एवम समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। अपर निदेशक, प्रशिक्षण ऋचा सिंह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट द्वारा बालिकाओं से ऐसे स्थानों के बारे में पूछा गया जहां पर वह असुरक्षित महसूस करती हैं। बालिकाओं द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों को चिन्हित करते हुए असुरक्षित महसूस किए जाने की वजह भी बताई गई। जैसे युवक झुंड बना कर खड़े रहते हैं, शराब या नशे का सेवन करते हैं और आते जाते लड़कियों को छेड़ते हैं आदि। कार्यशाला मे ऋचा सिंह ने बालिकाओं से संवाद स्थापित करते हुए विस्तार से इस विषय पर चर्चा की। जिसमे बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और सुझाव भी दिए ।ऋचा सिंह, अपर निदेशक प्रशिक्षण ने कहा कि कार्यशाला में चिन्हीत स्थानों और सुझाव के साथ समिति जिलाधिकारी को रिपोर्ट देगी जिससे संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य भयमुक्त वातावरण बनाना है ताकि छात्रएं स्वयं को असुरक्षित महसूस न करें, वे भरोसे के साथ कहीं भी आ-जा सकें। साथ ही अभिभावक भी चिंतामुक्त हो सकें। जिससे संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य भय मुक्त वातावरण को बनाना है। जहां बालिकाएं स्वयं को असुरक्षित ना महसूस करें और विश्वास के साथ कहीं भी आ जा सके। उन्हें आने-जाने में भय ना लगे और जिस भी क्षेत्र में छेड़छाड़ या बच्चियों को असुरक्षा महसूस हुई है। उनमें शीघ्र ही कार्यवाही की जायेगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी एवम भीमताल रेनू मर्ताेलिया, सुपरवाईजर, एनएसएस प्रभारी डा. ऋतुराज पंत एवं डा. गीता पंत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर प्रियंका द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी हल्द्वानी शिल्पा जोशी, रेनू मर्ताेलिया, एनएसएस प्रभारी डा. ऋतुराज पंत, डा. गीता पंत आदि मौजू रहे। छात्रओं को सड़कों और गलियों में लगता है डरः तिकोनिया से लेकर वर्कशॉप लाइन तकए एमबीपीजी के पीछे जहां ई-रिक्शा खड़े रहते हैं। मुखानी क्षेत्र में श्याम अपार्टमेंट के पास। मंगल पड़ाव टेंपो स्टैंड पर।।मटर गली के पास स्थित पार्क में।चौफला चौराहे के पास। आनंदा स्कूल नहर कवरिंग रोड पर। सुशीला तिवारी रोड के पीछे से जाने वाली सड़क पर। डहरिया के पास। पनचक्की के पास। हाईडिल गेट के पास। चोरगलिया के मुख्य चौराहे से मछली वन को जाने वाली सड़क पर। छात्रओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। ऑटो या रिक्शा स्टैंड पर पुलिस को गश्त करनी चाहिए। ऑटो चालकों के गले में अनिवार्य रूप से आईडी कार्ड लटका होना चाहिए। ऑटो और टेंपो पर नंबर और मालिक का नाम-पता लिखा होना चाहिए। टेंपो स्टैंड, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड पर सीसीटीवी लगने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *