February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व सीएम हरदा ने की कड़ी निंदाः बेटी बचाओ का नारा देने वालों से ही बेटियों को बचाना पड़ेगा ?

कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा ने भाजपा को जमकर घेरा : सरकार के दबाव में पुलिस भाजपा नेताओं पर कार्रवाई नहीं कर रही
देहरादून। बीजेपी नेता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज होने के के बाद दुग्ध संघ ने मुकेश बोरा को उनके बाद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। वहीं अभी तक बीजेपी की और से कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मुकेश बोरा को पार्टी निष्कासित कर सकती है। मुकेश बोरा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा है कि ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इसमें कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा चाहे वो कोई भी हो किसी भी दल से हो। हम महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर हमेशा से सख्त हैं। बीजेपी की सरकार महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को हर हाल में रोकना चाहती है, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं भाजपा के नेता पर विधवा महिला को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि बीजेपी के लोग उद्दंड हो गए हैं। लगातार इस प्रकार के मामलों में उनके नाम सामने आ रहे हैं। सबसे पहले वन्तारा रिसोर्ट का मामला सामने आया, अंकिता भंडारी हत्या कांड में बीजेपी नेताओं का नाम सब से पहले सामने आया। वहां से ये सिलसिला शुरू हुआ, उसके बाद हरिद्वार में एक नाबालिग की हत्या और रेप की घटना में बीजेपी नेता का नाम सामने आया। फिर रुद्रपुर में नर्स की हत्या में बीजेपी नेताओं का नाम और उसके बाद सल्ट में उनका मंडल अध्यक्ष नाबालिग के साथ अत्याचार करते पकड़ा गया। अब ये हल्द्वानी में बीजेपी नेता के द्वारा रेप का मामला सामने आया वो भी विधवा महिला के साथ बीजेपी के नेताओं के नाम इस प्रकार की घटनाओं में सामने आ रहे हैं जो कि एक बड़ी चिंता की बात है। बेटी बचाओ का नारा देने वालों से ही बेटियों को बचाना पड़ेगा अब। इसके साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा ने प्रेस काफ्रेंस कर उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा महिला अपराधों में भाजपा के पदाधिकारी और नेता शामिल हैं। सरकार के दबाव में पुलिस भाजपा नेताओं पर कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। लालकुआं में महिला के शोषण में पुलिस को भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज करने में 24 घंटे का समय लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *