February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपाईयों ने किया जवानों के परिजनों का सम्मान

देहरादून/हल्द्वानी। सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ को भाजपा ने शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुये भारतीय सेना के शूरवीरों को सलाम किया । इस दौरान भारतीय सेना द्वारा अस्त्र शस्त्रें का मेला भी लगाया। केनाल रोड पर आयाेंजित शोर्य दिवस पर भारतीय जवानों सम्बोंधित करते हुये सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दो साल पूर्व हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों को मारकर इतिहास रचा था जो कि अपने आप में भारतीय सेना का साहसिक कार्य था, लेकिन विपक्ष ने इसका मजाक उड़ाया लेकिन देश की जनता भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करना नही भूली, आज हम शौर्य दिवस के रूप में इस कार्यक्रम को मना रहें है जिससे भारत की सेना को मनोबल तो बढ़ेगा ही साथ ही उन शहीद परिवारों को भी बल मिलेगा जिनके परिवार ने अपने पूत या परिजनों को ऽो दिया है, इस दौरान विधायक गणेश जोशी, उमेश शर्मा, विनोद चमोली , ऽजान दास आदि मौजूद थे। हल्द्वानी- नैनीताल रोड शीश महल स्थित गणपति बेंकट हाल में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पदक विजेताओं,शहीद सैनिकों के परिवारों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित कर उनका अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और हरियाणा सरकार के मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सैनिकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक कर देश के जाबांज सैनिकों ने जहां दुश्मनों को करारा जवाब दिया था तो वही उन्होंने अपने पराक्रम से उनकी नींदे भी उड़ा दी थी। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राईक की दूसरी वर्षगांठ पर आज पूरे देशभर में इसे शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के हर गांव-घरों के नौजवान देश की रक्षा के लिये बार्डर पर अपनी सेवा दे रहे है। उनका देश की रक्षा में अहम योगदान हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं खटीमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारे देश के वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों को जो मुंहतोड़ जवाब दिया था उसकी जितनी सराहना की जाये कम है। सेना की इस कार्रवाई से पड़ोसी देश के माथे पर बल पड़ गया था। सम्मान समारोह में मातृभूमि की रक्षा करने वाले शहीदों के परिजनों, अपंग सैनिकों और सेना में वीरता एवं पराक्रम दिखाने वाले पदक प्राप्त शूरवीरों का अभिनंदन कर उन्हे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रजीत सिंह बोरा ने की। इस अवसर पर कैप्टन बीएस रौतेला, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा, लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर ईश्वरी प्रसाद गंगवार, बलराज पासी, प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अनिल कुमार डब्बू, नैनीताल विधायक संजीव आर्य, कैलाश पंत, रेनू अधिकारी, शांति भट्ट, बिंदेश गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मजहर नईम नवाब, चंदन बिष्ट, सुबोध उनियाल सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। वही कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी काफी सजग रहे और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *