February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मानसून सत्र के आखिरी दिन आपदा प्रभावितों को मुआवजे के लिए धरने पर बैठे कांग्रेसी विधायक

गैरसैंण (उद संवाददाता)। विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे और आखिरी दिन सदन में विधायकों के सवालों पर चर्चा हुई। वहीं कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में आई आपदा से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर विधान सभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने कहा कि प्रदेश में सरकार का आपदा प्रबंधन पूरी तरह फेल हो चुका है। आपदा से कई लोगों की जानें गयी हैं, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, लोगों के घर तबाह हो चुके हैं। सरकार पीड़ितों को मुआवजा नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि मुआवजे के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। कांग्रेस विधायकों ने आपदा प्रभावितों को पर्याप्त मुआवजा देने की पुरजोर मांग की। वहीं सदन के भीतर भीतर कांग्रेस विधायकों ने कई सवाल उठाते हुए सरकार को घेरने का प्रयास किया। आपदा राहत के साथ ही विपक्ष के विधायकों ने कानून व्यवस्था का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *