February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैबिनेट की बैठक में 5600 करोड़ का अनुपूरक बजट मंजूर

चीनी मिल में 68 मृतक आश्रित के पदों पर नौकरी मिलेगी
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित धामी कैबिनेट की बैठक में 9 प्रस्ताव आए जिसमें से आठ प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में 21 अगस्त से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट को प्रस्तुत करने को स्वीकृति दे दी गई। लगभग 5600 करोड़ का अनुपूरक बजट को कैबिनेट ने मंजूर किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सबसे पहले शहीद कैप्टन दीपक सिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चीनी मिल में 68 मृतक आश्रित के पदों पर नौकरी मिलेगी। मृतक आश्रितों के पद पर लगी रोक को कैबिनेट ने हटा दिया है। चीनी मिल में ही एक, दो और तीन सीजन कर्मचारियों के मृतक आश्रितों पदों को भरने को लेकर अगली कैबिनेट में फ़ैसला होगा।दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारियों के नियमतिकरण के फैसले पर चर्चा की जाएगी। 5 साल की जगह 10 साल की सेवा को नियमितीकरण का मानक माना जाएगा। नियमितकरण के लिए नियमावली बनाई जाएगी।
कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय
राज्य में नीति नियोजन से सम्बंधित संस्थान ”स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एम्पावरिंग एंड ट्रांसफार्मिंग (सेतु)’ के नाम को परिवर्तित कर भारत सरकार में गठित आयोग की तर्ज पर ”स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एम्पावरिंग एंड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखंड (सेतु) आयोग’ करने को स्वीकृति।
उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा सेवा संवर्ग(समूह क, ख और ग)सेवा संशोधन नियमावली 2024 को प्रख्यापित करने को स्वीकृति। उत्तराखंड राज्य प्रोटोकॉल(अराजपत्रित) सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी।
ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वित्तीय वर्ष 2022-23 के वार्षिक वित्तीय प्रत्यावेदन को विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *