February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिग ब्रेकिंग…रूद्रपुर में तस्लीम जहां हत्याकांड का खुलासा,बरेली का धर्मेंद्र गिरफ्तार

दस दिन से लापता नर्स का यूपी क्षेत्र में मिला था सड़ा गला शव गला घोंटकर हत्या की,रेप भी किया 
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। रूद्रपुर पुलिस ने तस्लीम जहां हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल की दस दिन से लापता नर्स का यूपी क्षेत्र में सड़ा गला शव बरामद होने के बाद मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने चार टीमों का गठन कर इसके खुलासे की जिम्मेदारी सौपी थी।  आज एसएसपी ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि महिला की गुमशुदगी की सूचना के बाद पुलिस टीम पूरी मेहनत और तत्परता से मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल की परिस्थितियों के अनुसार महिला के फोन, पर्स, गहने व अन्य सामान भी गायब हुआ था। मामला हादसे का नहीं बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना का लग रहा था। पुलिस ने संगीन हत्याकांड के एंगल से जांच शुरू की और घटनास्थल एवं अन्य जांच पड़तान करते के बाद कातिल का सुराग मिला। वह दूसरे सिम से महिला का मोबाईल इस्तेमाल कर रहा था। घटना की जांच में पता चला था कि  जब वह अकेली जा रही थी तब एक व्यक्ति पीछे से आ रहा था। पुलिस ने तकनीकी संसाधनो से उसकी लोकेशन हासिल कर आरोपी के करीब पहुंची। यूपी क्षेत्र के घटनास्थल पर आरोपी को देखा गया था लेकिन वारदात का पता नहीं चल पाया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बरेली का निवासी है और बिलासपुर और रूद्रपुर क्षेत्र में  दिहाड़ी मजदूर और भूसा,लकड़ी का काम करता है। वह किसी भी रूप से महिला को जानता तक नहीं था। नशे का आदी होने से यूपी के सूनसान छेत्र में अकेली जा रही महिला को देखा तो उसकी नीयत बिगड़ गई और महिला का पीछा करने लगा। इसी दौरान उसने उसको अगवा करने का प्रयास किया तब महिला ने आरोपी का विरोध किया। महिला और आरोपी धर्मेंद्र के बीच हाथापाई भी हुई। लेकिन आरोपी ने नर्स के साथ बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया और उसी के स्कार्फ से उसका गला घोट दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला के साथ रेप भी किया और उसका मोबाईल पर्स लूटपाट कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही में कपड़े और मोबाईल फोन बरामद किये है।  पुलिस ने बताया कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कैमिकल से मौत का कारण सामने नहीं आया है। घटना के बाद बारिश और गर्मी से शव सड़ गया था। जबकि आरोपी ने खुद कबूल किया है कि उसका सिर कुचला गया और गला घोंटकर हत्या की गई है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। मृतक की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया था। उसकी एक बेटी है, जो चौथी कक्षा में पढ़ती है। तस्लीम सात भाई और बहनों में सबसे बड़ी थी। तस्लीम जहां की 11 वर्ष की मासूम तंजीला  हैं।  करीब 12 वर्ष पहले तस्लीम जहां का तलाक हो गया था। तब उसकी गोद में छह माह की तंजीला थी, जिसे अपने नाना नफीस अहमद, नानी नईम जहां के अलावा छह मौसी और मामा रफी का सहारा मिला। शौहर से तलाक के बाद तस्लीम अपने माता-पिता पर बोझ नहीं बनना चाहती थी। उसने कामकाज करना शुरू किया। पिछले सात साल से वह रुद्रपुर में रहकर कई अस्पतालों में काम कर चुकी थी। बेटी तंजीला के सुनहरे भविष्य के लिए तस्लीम ने उसका रुद्रपुर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिला कराया, जहां वो कक्षा चार में पढ़ रही है। घर में शोक जताने वाले के लिए लोग पहुंच रहे हैं। मां की मौत से अंजान तंजीला अब भी तस्लीम जहां का इंतजार कर रही है। तस्लीम की मौत से परिजन स्तब्ध हैं। तस्लीम की छोटी बहन मुस्कान का कहना है कि उसको किसी से खतरा या कोई परेशानी नहीं थी। अन्य बहनें भी आए दिन तस्लीम के यहां आकर उसके सुख-दुख की साथी बनती थी लेकिन तस्लीम की ओर से उन्हें कभी भी ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ कि वो परेशान है। तस्लीम की दो छोटी बहनों शाइन और रिजवाना का निकाह हो चुका है। तस्लीम तीन वर्ष से एक निजी अस्पताल में काम करने जाती थी। ड्यूटी के बाद उसे जिम भी जाने का शौक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *