February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री धामी ने युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से फोन पर बात कर प्रोत्साहित किया

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा बैडमिंटन खिलाड़ी, देवभूमि के सपूत लक्ष्य सेन जी से फोन पर बात कर उन्हें पेरिस ओलंपिक-2024 में शानदार खेल कौशल के प्रदर्शन हेतु बधाई दी एवं प्रोत्साहित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में उन्हें भले ही बिना पदक के लौटना पड़ रहा हो, लेकिन लक्ष्य ने अपने अथक परिश्रम एवं खेल भावना से यह सुनिश्चित कर दिया है कि भारतीय बैडमिंटन का भविष्य स्वर्णिम है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि अपनी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट खेल कौशल से लक्ष्य सेन अगले ओलंपिक में करोड़ों भारतवासियों की उम्मीदों को पूरा कर ष्स्वर्ण लक्ष्यष् को अवश्य साकार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *