February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम धामी ने घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू महाराज के मंदिर में की पूजा-अर्चना

स्वामी श्री नान्तिन बाबा महाराज जी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए
नैनीताल। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दौरे के दौरान नैनीताल स्थित स्वामी श्री नान्तिन बाबा महाराज जी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने घोड़ाखाल स्थित न्याय के देवता श्री गोल्ज्यू महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया। रविवार को सर्किट हाउस में जनता की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री धामी नैनीताल स्थित स्वामी नान्तिन बाबा महाराज के समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सीएम धामी ने घोड़ाखाल स्थित न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के बाद सीएम धामी ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *