February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांवड़ यात्रा-2024 शुरू : मुख्यमंत्री धामी ने शिवभक्तों को दी पवित्र सावन मास की शुभकामनाएँ

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा-2024 के शुरू होने पर शिव भक्तों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने समस्त शिवभक्तों को पवित्र सावन मास की शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से कामना की है कि शिव भक्तों की यात्रा सुखद एवं मंगलमय हो। उन्होंने शिव भक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान माँ गंगा की स्वच्छता एवं क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं ऐश्वर्य हेतु श्रावण मास के अवसर पर श्री केदारनाथ धाम भव्य पूजन एवं अभिषेक किया । आज श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में मंदिर समिति के तत्वावधान में गौ माता पूजन किया गया। इस अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में सावन मास के प्रथम सोमवार में गौ माता के ताज़े दूध से बाबा का अभिषेक किया जाएगा। श्री केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं ऐश्वर्य हेतु पूजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *