February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बारातियों की कार दुर्घटनाग्रस्त 3 महिलाओं की मौत,7 घायल

शक्तिफार्म(उद संवाददाता)। शक्तिफार्म से पूरनपुर पीलीभीत जा रही बारात में शामिल इनोवा कार स्कूटी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी जबकि सात लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिये हैं। जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर शक्तिफार्म नंबर 1 निवासी नरोत्तम सरकार उर्फ बंटी की बारात मंगलवार शाम चंदिया हजारा राहुल नगर जिला पीलीभीत के लिए रवाना हुई थी। बारात में शामिल इनोवा कार जब हाजरा चंदिया से 2 किमी पीछे जंगल में जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी को को बचाने के प्रयास में इनोवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। इनोवा में दस लोग सवार थे। हादसे में बैकुंठपुर नंबर एक निवासी तापस मंडल की पत्नी 50 वर्षीय बिशुखा मंडल, आशु सरकार की पत्नी 65 वर्षीय कंचन सरकार , रूदपुर निवासी ज्योतिष मंडल की पत्नी 70 वर्षीय रेणु मंडल की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि अन्य सात लोग घायल ाहे गये। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही शक्तिफार्म में शोक की लहर दौड़ गयी। साथ ही विवाह की खुशियां मातम में बदल गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *