February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर..सड़क हादसे में दिल्ली जा रहे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम घायल,मुरादाबाद में एक्सयूवी कार ने टक्कर मारी

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उनके साथ मुरादाबाद बाईपास पर हादसा हुआ है। जैसे ही ये खबर पुलिस और प्रशासन को मिली, उनके बीच हड़कंप मच गया और अधिकारी अलर्ट हो गए। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब वह इनोवा कार से शाजहांपुर से दिल्ली जा रहे थे। इनोवा कार में एक्सयूवी कार ने टक्कर मारी। हादसे में दुष्यंत गौतम घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार देने के बाद दुष्यंत को दिल्ली भेजा गया है। हादसा गंभीर था क्योंकि गाड़ी पलटकर रोड की एक साइड से दूसरी साइड आ गई। ऐसे में दुष्यंत गौतम को अंदरूनी चोटें आई हैं। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और MRI सहित सभी जांचें करा दी गई हैं। डॉक्टर ने बताया है कि फिलहाल कोई गंभीर बात नहीं है, लेकिन करीब दस दिन आराम करना होगा। उनका इलाज मुरादाबाद के TMU हॉस्पिटल में चल रहा था। मुरादाबाद भाजपा के कई नेता भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। गनीमत ये रही कि एक्सीडेंट में कोई बड़ी क्षति नहीं पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *