February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल

देहरादून (उद संवाददाता)। राजधानी देहरादून के प्रेम नगर दूंगा इलाके में पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बदमाश भागने का प्रयास करने लगा जिसे रोकने के लिए पुलिस ने इशारा भी किया परंतु बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाब में पुलिस की ओर से किए गए फायर में बदमाश घायल हुआ बदमाश को तत्काल पुलिस ने इलाज के लिए दून अस्पताल भेज दिया। बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ की सूचना पर तत्काल एसएसपी अजय सिंह मौके के लिए रवाना हुए और पूरे हालात का जायजा लिया एसएसपी अजय सिंह ने बताया है घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए दोनों अस्पताल भेजा गया है ।फिलहाल बदमाश की समस्त जानकारी एकत्रित की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *