February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: अब अल्मोड़ा पुलिस लाईन में अचानक गोली चलने से कांस्टेबल की मौत

गोली लगी या खुद चलाई गई, एसएसपी देवेंद्र पींचा ने दिये जांच के आदेश
अल्मोड़ा । अल्मोड़ा पुलिस लाइन में अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से यहां तैनात एक कांस्टेबल की गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन मं सिपाही को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अल्मोड़ा पुलिस लाइन में गोली लगने से एक सिपाही की मौत हो गई। अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गोली कैसे चली। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है कि गोली लापरवाही से चली थी या जानबूझकर कांस्टेबल ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर निवासी कांस्टेबल सुंदर शाही अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे। रविवार सुबह को सुंदर शाही ने रात की ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस कर्मी से चार्ज लिया। लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद मौके से गोली चलने की आवाज आई। आस-पास के पुलिसकर्मी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो सुंदर शाही घायलवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद एसएसपी देवेंद्र पींचा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मामले में एसएसपी का कहना है कि सिपाही को गोली लगी है या फिर उसने खुद को गोली मारी है इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ऊधमसिंह नगर जनपद में भी पुलिस लाईन में निरीक्षण के दौरान आंसू गैस गन मेंसेल फटने से एसएसपी सहित एक अन्य कर्मचारी घायल हो गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *