February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रचण्ड बहुमत से फिर बनेगी भाजपा सरकारः भाजपा की मीडिया प्रचार-प्रसार वैन को विधानसभा क्षेत्रों के लिए किया रवाना

देहरादून (उद संवाददाता)।भाजपा के मीडिया प्रचार-प्रसार वैन को भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वैन के माध्यम से विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को सरकार की योजनाओं जानकारी दी जायेगी। साथ ही लोगों के लिए सुझाव भी लिये जायेंगे। भाजपा प्रचार वैन का प्रदेश प्रभारी श्याम अग्रवाल व सह प्रभारी भारत भूषण चुघ को बनाया गया है। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश में सरकार की योजनाओं और लोगों के सुझाव लेने के लिए सरकार की तरफ से मीडिया प्रचार वाहन जनता तक भेजने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्रों में दो विधानसभा में एक व मैदानी क्षेत्र में तीन विधानसभा क्षेत्रों में एक वाहन लोगों के घर तक पहुंचेगा। इस अवसर पर प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटने का आहवान किया। उन्होनंे कहा कि कार्यकर्ता केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचायें और जनता का फीडबैक भी लें। उन्होंने कहा कि इस बार प्रचण्ड बहुमत से एक बार फिर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह प्रचार वाहन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण की विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। पूर्ण विश्वास है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लोकसभा में जीत दर्ज करेगी। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारियों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, लेकिन जानकारी के आभाव में लोग इसका लाभ नहीं मिल पाता है। जानकारी के आभाव में जो लोग योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं, उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए मीडिया प्रचार वाहन घर घर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका फायदा सभी जरुर मिलेगा।इस दौरान नरेश बंसल,महाराजी माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,मीडिया प्रचार प्रसार वाहन के प्रदेश प्रभारी श्याम अग्रवाल,प्रदेश सह प्रभारी भारत भूषण चुग,प्रदेश महामंत्री अदिति कुमार, सिद्धार्थ अग्रवाल, विशाल गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *