February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम धामी ने टिहरी सीट से सांसद प्रत्याशी माला राज्यक्ष्मी शाह को दी बधाई

जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगी: माला
देहरादून। टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नîóा व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगी। प्रधानमंत्री मोदी युगपुरुष और युगदृष्टा हैं। उन्होंने भारत का अभूतपूर्व विकास कर जनकल्याण का इतिहास रचा। अब विकसित भारत का संकल्प भी उनके नेतृत्व में पूरा होगा। इस संकल्प को पूरा करने में मुझे भी गिलहरी की तरह योगदान देने का पुनः पार्टी ने मौका दिया है। टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से मेरा अत्यंत आत्मीय रिश्ता है। यहां की जनता ने तीन बार सांसद के रूप में चुनकर मुझे सेवा करने का सौभाग्य दिया। एक बार पुनः पार्टी ने अपने इसी परिवार की सेवा का अवसर दिया है। प्रधानमंत्री देश की जनता के हृदय में हैं। उनके विराट नेतृत्व में भाजपा 400 से अधिक सीटें प्राप्त ऐतिहासिक सरकार बनाएगी। हर हृदय से आवाज आ रही है अबकी बार फिर मोदी सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *