February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर… अब्दुल मलिक की चिट्ठी वायरल !! बनभूलपुरा हिंसा कांड में आया चौंकाने वाला नया मोड़, झूठा फंसाया जा रहा !

हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक ने दावा किया है वह सात और आठ फरवरी को दिल्ली और हरियाणा में था
हल्द्वानी । हल्द्वानी में बवभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बीचे में बने अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा और पथराव के मुख्य साजिशकर्ता आरोपी अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस मामले में अब अब्दुल मलिक की मौजूदगी को लेकर नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि हिंसा के आरोप में जेल में बंद मास्टरमाईड अब्दुल मलिक ने अपने बचाव में कई दांवपेच अपनाने शुरू कर दिये है। वहीं उसने अपने वकीलों के जरिये डीजीपी के नाम एक पत्र लिखवाकर यह भी दावा किया है कि हिंसा के एक दिन पहले ही वह हल्द्वानी से दिल्ली पहुंच गया था। हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक ने दावा किया है वह सात और आठ फरवरी को दिल्ली और हरियाणा में था। अपने अधिवक्ता अहरार बेग की ओर से पुलिस महानिदेशक भेजे पत्र में उसने कहा कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। इस बीच न तो वह नैनीताल गया और न ही किसी से बात हुई। हालांकि डीजीपी अभिनव कुमार ने ऐसे किसी भी पत्र के मिलने से इन्कार किया है। अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के बाद एक पत्र वायरल हो रहा है। पत्र के अनुसार सात फरवरी को अब्दुल मलिक अपने ड्राइवर जहीर अहमद के साथ तीन घंटे तक नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित एक फाइव स्टार होटल के रेस्टोरेंट में था। शाम पांच बजे पीलीभीत निवासी अपने अधिवक्ता सुधीर तिवारी को वहां बुलाया। फिर सेक्टर 31 में उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता विशाल बख्शी के घर पहुंचे थे। पत्र के अनुसार शाम 7:30 बजे अब्दुल मलिक ने सुधीर तिवारी के साथ सेक्टर-18 के एक रेस्टारेंट में खाना खाया। रात में अपने ड्राइवर के साथ दिल्ली में एक होटल में रुका। पत्र के अनुसार आठ फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे सुधीर तिवारी अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए सेक्टर 17 में नोएडा में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज के आवास पर गए थे। इस दौरान अब्दुल मलिक भी उनके साथ था। बलबीर पुंज ने उन्हें अयोध्या पर लिखी किताब भी दी थी। इसके बाद दोनों नई दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सांसद तारिक अनवर के आवास पर गए और शाम करीब तीन बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह के घर भी कार्ड देने गए थे। पत्र के अनुसार मलिक ने नोएडा के फाइव स्टार होटल में रात का खाना खाया और सुधीर तिवारी को लेकर ग्रेटर नोएडा गया। वहां आधा घंटा रुकने के बाद वह फरीदाबाद में अपनी बेटी के आवास पर चला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *