February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गौलापार स्थित बागजाला में गरजा बुलडोजर: वन विभाग की भूमि पर बने मकानों को तोड़ा

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। यहां गौलापार स्थित बागजाला में वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बने मकानों पर आज प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों द्वारा जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। यह अभियान वन विभाग, प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया। जिसमें आज आठ अवैध निर्माणाधीन मकानों को जेसीबी से तोड़ा गया। यह सभी मकान वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए थे। जिन्हें वही के रहने वाले कुछ लोगों ने स्टाम्प पर बेचा था। बताया जाता है कि विभाग द्वारा पूर्व में इन सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद आज यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एसडीएम परितोष वर्मा, एसपी क्राइम हरबंश सिंह, सीओ नितिन लोहनी, तहसीलदार सचिन कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया वन भूमि में अवैध मकान बने हुए थे जिसको खाली करने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया था। आज पुलिस व वन विभाग के साथ-साथ सँयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। इस दौरान लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी नहीं चली। प्रशासन ने बागजाला में बने आठ मकानों को जमींदोज कर दिया। वन विभाग के एसडीओ ने कहा वन भूमि पर किसी भी तरह से अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने बताया कार्रवाई के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। प्रशासन वन भूमि को अवैध तरीके से बेचे जाने वाले भू माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी भी कर रहा है। गौरतलब हो कि रेलवे भूमि पर से अतिक्रमण हटाए जाने की सुगबुगाहट के पश्चात से ही तमाम लोगों की नजरें गौलापार वन भूमि पर टिकी हुईं हैं। वहां पर अनेक लोगों द्वारा अतिक्रमण कर आशियाना भी बना लिया गया है और एक क्रम निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *