February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चकराता में त्यूणी अटाल मार्ग पर आल्टो कार गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौत,एसडीआरएफ की टीमें पहुंची

देहरादून। थाना त्यूणी क्षेत्र अंतर्गत अटाल मार्ग पर हणस्नू गांव के पास आल्टो कार गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है। सूचना पर थाना त्यूणी से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटना स्थल पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया। दुर्घटना में कार सवार 6 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यू हो गयी तथा 1 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू कर पुलिस टीम ने प्रार्थमिक उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया। मृतकों के शवों को पुलिस ने एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों की सहायता से खाई से बाहर निकाला । घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर पता चला कि आल्टों वाहन नम्बर : यूके 07 डीयू-4719 जो पंद्राणु हिमाचल से दसौं जा रही थी, हणस्यूं गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। मृतकों के पंचायतना में की कार्यवाही कर शवों को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र त्यूणी भेजा गया। मृतक के नाम 1.संजू उम्र 35 वर्ष 2. सूरज उम्र 35 वर्ष 3. शीतल पत्नी सूरज 4. सजंना पुत्री सविता देवी 5. दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर 6. यश पुत्र सूरज , जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर घायल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *