February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने किया हल्दुचौड़ क्षेत्र में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ

हल्द्वानी । हल्दुचौड़ क्षेत्र के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। लंबे इंतजार के बाद स्थानीय लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिली है। लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने रविवार को 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया।लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने रविवार को हल्दुचौड़ क्षेत्र में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। लगभग आठ करोड़ की लागत से बने इस अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टरों की तैनाती की मांग हो रही थी। बता दें कि साल 2015 में इस अस्पताल का शिलान्यास हुआ था। जिसके बाद अस्पताल का शुभारंभ 2024 में हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है। लेकिन इसके बावजूद भी अभी वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से इस अस्पताल का शुभारंभ किया जा रहा है। ताकि लोगों को इलाज मिल सके। विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा कि जल्द ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अस्पताल को पूर्ण रूप से संचालित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्वेता भंडारी ने बताया कि अस्पताल में कल से विधिवत रूप से ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *