February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हर जिलों में महिला कांग्रेस निकालेगी नारी न्याय यात्रा: अलका लांबा

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा
देहरादून(उद संवाददाता)। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा नारी न्याय सम्मेलन में हिस्सा लेने गुरूवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंची। उत्तराखंड की महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अलका लांबा का कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उत्तराखंड दौरे पर आई महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा आज महिला कांग्रेस संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक होने जा रही है। जिसमें संगठन के बदलाव और फेरबदल को लेकर चर्चा की जाएगी। अलका लांबा ने कहा आज से प्रदेश के सभी 13 जिलों में नारी न्याय यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नारी, युवा, किसान, भागीदारी और श्रमिक न्याय की बात की है। महिला कांग्रेस भी इन सभी मुद्दों को राज्य भर में पूरी प्रमुखता से उठाने जा रही है। अलका लांबा ने कहा भाजपा शासन काल में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अन्नदाताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। ऐसे में 2024 में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो किसानों को एमएसपी का कानून बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार ने कृषि उपकरणों पर भारी जीएसटी लगा रखा है, जो किसानों के साथ अत्याचार है। उन्होंने कहा सरकार उसे तत्काल माफ करना चाहिए। उन्होंने कहा हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार के राज में 4 करोड़ युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं। उन्होंने अग्निपथ योजना को ठेके के 4 साल की नौकरी बताते हुए कहा अग्निपथ योजना चौतरफा विरोध हो रहा है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा सरकार ने इस योजना को लाकर पेंशन और अन्य सुविधाएं छीन ली हैं। उन्होंने इस योजना को युवाओं के साथ छल बताया है। उन्होंने कहा आज श्रमिक और मजदूरों के भी हालात बुरे हैं। उन्हें न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। अलका लांबा ने महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार में महिलाओं पर अपराधिक घटनाओं में वृ(ि हुई है। उन्होंने कहा अंकिता भंडारी के परिवार को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। उस बेटी को न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने अपने केश तक मुंडवा दिए, लेकिन आज भी अंकिता के माता-पिता न्याय की गुहार लगा रहे हैं। राज्य सरकार इस मामले में मौन साधे हुए है। अलका लांबा ने कहा इंसाफ की मांग कर रही महिला पहलवानों ने भाजपा सांसद बृजभूषण पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपने मेडल तक त्याग दिए, मगर सांसद के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं हो पाई। डबल इंजन की सरकार में बृजभूषण 6 महीने बाद भी सांसद बने हुए हैं। इसी तरह हरियाणा सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए। उनपर एफआईआर भी दर्ज हो गई, लेकिन वह हरियाणा सरकार में अब भी मंत्री बने हुए हैं। अलका लांबा ने कहा महिला कांग्रेस की तरफ से महिलाओं के सशत्तिफकरण पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा नारी न्याय के तहत महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने का महिला कांग्रेस काम करेगी। आज जो महिलाएं न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं, उन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें निशुल्क मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। एक दान देश की बेटियों के नाम के तहत उन्हें यह सब सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। महिला कांग्रेस पीड़ित महिलाओं की कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *