February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने किया बनभूलपुरा में घटनास्थल पर जाकर मौका-मुआयना

हल्द्वानी । राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने दो सदस्यों के साथ बनभूलपुरा, हल्द्वानी में हुई घटना का घटनास्थल पर जाकर मौका-मुआयना किया। उन्होंने आगजनी प्रभावित थाना बनभूलपुरा का स्थलीय निरीक्षण किया। बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि घटना के वक्त थाने में कुल 11 सदस्यों का स्टॉफ था, जिसमें तीन मजिस्ट्रेट और अन्य पुलिस कार्मिक मौजूद थे। उपद्रवियों ने थाने को दोनों ओर से घेर लिया था, जिसके बाद उनके द्वारा थाने में आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की गई। तत्पश्चात अध्यक्ष इकबाल सिंह ने घटनास्थल मलिक के बगीचा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और सदर एसडीएम पारितोष वर्मा से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने कहा यह जो बनभूलपुरा में घटना हुई है, वह निंदनीय है। हम चाहते हैं कि यहां अमन और शांति बहाल हो। हमारी आप सभी से अपील है कि यहां अमन और शांति कायम करने में आप अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। जिस पर स्थानीय लोगों और मस्जिद के मौलाना, धर्मगुरुओं ने अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा से शांति और अमन बहाल करने की गुजारिश की। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि शासन और प्रशासन की तरफ से हमारा पूर्ण सहयोग किया गया है।
कर्फ्यू में मृतकों की पत्नी को निराश्रित विधवा पेशन का अनुमोदन कराया

जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के कम मे जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा हल्द्वानी के बनफूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू में मृतकों की पत्नी को निराश्रित विधवा पेशन का लाभ दिलाये जाने हेतु मृतकों के परिवारों से पेंशन हेतु प्रपत्र प्राप्त कर स्वयं राजस्व विभाग से आय प्रमाण पत्र जारी कराते हयु मात्र 10 मिनट में ऑनलाइन विधवा पेंशन का आवेदन करते हुये ऑन लाईन सहायक समाज कल्याण अधिकारी, हल्द्वानी शहर, उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा निम्नांकित तीनों की विधवा पेंशन का अनुमोदन कराया गया। जिन्हें माह- मार्च 2024 की पेंशन धनराशि माह अप्रेल 2024 से प्रतिमाह रू. 1500 पेशेन धनराशि उनके बैंक खाते में हस्तानान्तरित होगी।
1- श्रीमती नसीमा बेगम पत्नी स्व० श्री मोहम्मद इसरार निवासी गफूर बस्ती हल्द्वानी।
2- श्रीमती सिम्मी पत्नी स्व० मो० जाहिद, निवासी गफूर बस्ती वार्ड नम्बर 24 हल्द्वानी।
3-श्रीमती रोशीना पत्नी स्व० श्री हाजी फईम, निवासी गाँधीनगर वार्ड 27 हल्द्वानी।
दीपॉकर घिल्डियाल जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल द्वारा अवगत कराया गया कि समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा प्रदत् की जाने वाले पेशन आवेदन दिनांक 01 अप्रेल, 2024 से विभागीय वेबसाईट ssp.uk.gov.in पर ऑन लाईन प्राप्त हो रहे है। आफ लाईन कोई भी आवेदन प्राप्त नही किया जा रहा है। ऑन लाईन होने से पेंशन के पात्र व्यक्तियों को ब्लाक एवं तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 01 अप्रेल 2024 से ऑन लाईन आवेदन प्राप्त होने पर बृद्धावस्था पेंशन के 3852, दिव्यांग पेंशन के 178 आवेदन पत्रों पर अनुमोदन करते हुये प्रतिमाह पेंशन धनराशि का भुगतान किया जा रहा है।
विभाग द्वारा जिनके परिवार की की मासिक आय रू. 4000 से अधिक नहीं है, पुत्र/पोत्र बालिग भी है. तो पति-पत्नी दोनों पेंशन की पात्रता रखते हैं। पेंशन के पात्र व्यक्ति समीपस्थ CSC से आपना आवेदन ऑन लाईन करा सकते है। पेशनरों को उनके दिये गये मोबाईल नम्बर पर आवेदन पत्र की स्थिति का एस०एम०एस० से जानकारी प्राप्त हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *