February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन

देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया। यह जानकारी पर्वतीय नाटड्ढ मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक से दी। उन्होंने जानकारी दी कि गीता ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर से जूझ रही थी। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बड़ी क्षति है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शत्तिफ प्रदान करें। गीता उनियाल उत्तराखंड इंडस्ट्री के प्रति कई वर्षों से समर्पित हैं. उन्होंने उत्तराखंडी गीतों में अपने अभिनय से मुकाम हासिल किया है और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. उनके फैंस उन्हें और उनके अभिनय को काफी पसंद करते हैं. गीता नौपटिया घघरी, स्याली रोशनी, तेरी खुद समेत कई उत्तराखंडी गीतों अभिनय करती नजर आ चुकी हैं। ये जानकारी पर्वतीय नाटड्ढ मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक के माध्यम से दी उन्होंने जानकारी दी की गीता ने अपने आवास पर आखरी सांस ली । आपको बता दें गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *