February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चालक को बंधक बनाकर स्कार्पियो लूटी

हल्द्वानी।चालक को बंधक बनाकर सड़क किनारे फेंककर बदमाश स्कार्पियो लूटकर फरार हो गये। राहगीरों की मदद से किसी प्रकार चालक को बंधन मुक्त कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। दिनदहाड़े गाड़ी लूटने की घटना से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया और तत्काल पुलिस ने काम्बिंग शुरू कर दी। फिलहाल बदमाशों का पता नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासीरविन्द्र सिंह राणा स्कार्पियो का चालक है। आज दोपहर लगभग 30-32वर्ष उम्र के तीन लोग उसके पास आये और रामनगर के लिए उसकी स्कार्पियो वाहन संख्या यूके-04टीडी/ 0361 बुक करा ली। चालक राणा उन तीनों को लेकर रामनगर की ओर रवाना हो गया। बैलपड़ाव के समीप तीनों बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर उसके हाथ पैर बांधदिये और उसे सड़क किनारे फेंककर स्कार्पियो लूटकर फरार हो गये। काफी देर तक चालक वहीं बंधा पड़ा रहा। बाद में राहगीरों की मदद से उसे बंधन मुक्त कराया और मामले की सूचना बैलपड़ाव पुलिस को दी। गाड़ी लूट की घटना से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में पुलिस ने काम्बिंग अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल स्कार्पियो लूटकर फरार तीनों बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *